BREAKING : निर्मल महतो हत्याकांड में जेल में सजा काट चुके नरेंद्र सिंह के रिहाई का मामला... सुप्रीम कोर्ट ने कहा आदेश का अनुपालन नहीं हुआ तो गंभीर अवमानना माना जा सकता है.....


Publish Date: Sun, 19 Jan 2025 09:30 AM (IST)


 

रांची : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के तत्कालीन अध्यक्ष निर्मल महतो की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास काट रहे नरेंद्र सिंह उर्फ पंडित की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई की तारीख पर उपस्थित होने को कहा है।

नरेंद्र सिंह की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने उसकी सजा के खिलाफ एसएलपी पर सुनवाई की थी।

कोर्ट ने जुलाई 2023 में अपने फैसले में प्रार्थी के 20 वर्ष से अधिक समय तक जेल में रहने को देखते हुए रिमिशन के आधार पर उसे दो माह में जेल से छोड़ने का आदेश दिया था। इस आदेश के डेढ़ साल बाद भी प्रार्थी नरेंद्र सिंह उर्फ पंडित अब तक जेल में बंद है। उसने सुप्रीम कोर्ट से आदेश का अनुपालन कराने की गुहार लगाई है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्कालीन अध्यक्ष निर्मल महतो की हत्या 8 अगस्त, 1987 को जमशेदपुर के चमरिया (टाटा स्टील) गेस्ट हाउस के समीप गोली मारकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड के वक्त मौके पर मौजूद रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सूरज मंडल की सूचना पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाने में केस दर्ज किया गया था।

इस हत्याकांड की जांच 18 नवंबर 1987 को सीबीआई को दी गई थी। लगभग 13 साल बाद इस मामले में वीरेंद्र सिंह और 15 साल बाद 2003 में नरेंद्र सिंह उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद निचली अदालत ने इन आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

बाद में झारखंड हाईकोर्ट ने भी अभियुक्तों की अपील पर सुनवाई करते हुए फरवरी 2017 में उनकी आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी थी। एक सजायाफ्ता वीरेंद्र सिंह की जेल में ही मौत हो गई थी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.