Publish Date: Tue, 13 Jan 2026 11:29 AM (IST)
जमशेदपुर/बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र की बेलडीह पंचायत अंतर्गत जोबा गांव के फुटबॉल मैदान में सोमवार को आयोजित अवैध भैंसा लड़ाई ने खूनी मोड़ ले लिया। उग्र भैंसों के हमले में जोबा निवासी सुभाष कर्मकार (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका 15 वर्षीय बेटा सागर कर्मकार गंभीर रूप से घायल है और एमजीएम अस्पताल में भर्ती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैदान में दो भैंसों के बीच लड़ाई चल रही थी। इसी दौरान एक भैंसा बेकाबू होकर भीड़ की ओर दौड़ा और सुभाष कर्मकार को सींग पर उठाकर पटक दिया। पिता को बचाने दौड़े बेटे सागर पर भी भैंसे ने हमला कर दिया। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। ग्रामीण दोनों को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुभाष कर्मकार ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही बोड़ाम पुलिस दोपहर करीब ढाई बजे मौके पर पहुंची, भीड़ को खदेड़ा और भैंसा लड़ाई बंद कराई।
कानून की खुली अवहेलना.....
झारखंड समेत पूरे देश में भैंसा लड़ाई पर प्रतिबंध है। यह पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत अवैध है। इसके बावजूद बोड़ाम, पटमदा, कमलपुर और सीमावर्ती इलाकों—यहां तक कि पश्चिम बंगाल से सटे गांवों—में ऐसे आयोजन गुप्त रूप से कराए जा रहे हैं। आरोप है कि आयोजक सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों के जरिए सूचना फैलाते हैं और सीमावर्ती थाना क्षेत्रों का फायदा उठाते हैं।
जांच और कार्रवाई के संकेत.....
पूर्वी सिंहभूम के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि भैंसा लड़ाई पूरी तरह गलत है, मामले की पूरी जांच होगी और आयोजकों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि आयोजन गुप्त तरीके से किया गया था। आयोजन समिति और युवा कमेटी के सदस्यों की पहचान की जा रही है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
सवाल बरकरार.......
जब कानून साफ है, तो ऐसे आयोजन कैसे होते रहे?
सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन की पकड़ कब मजबूत होगी?
एक परिवार उजड़ गया—अब जिम्मेदार कौन?
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.