BREAKING : जमीन विवाद में भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से वारदात के बाद आरोपी खुद पहुंचा थाने, जमशेदपुर के सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती का है परिवार.....


Publish Date: Wed, 13 May 2026 11:01 AM (IST)


 

जमशेदपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. थाना कानोवाल अंतर्गत नेनेकोट गांव में मंगलवार देर शाम जमशेदपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाना पहुंचा और पुलिस के सामने पूरी घटना की जानकारी दी। घटना के बाद जमशेदपुर स्थित परिवार में मातम पसर गया है।

मृतकों की पहचान अजयब सिंह और उनकी पत्नी कमल कौर के रूप में हुई है। आरोपी अमरजीत सिंह अंबे मृतक अजयब सिंह का छोटा भाई बताया जा रहा है। तीनों भाई मूल रूप से नेनेकोट गांव के निवासी हैं, लेकिन परिवार लंबे समय से जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 नंबर बस्ती स्थित सुखिया रोड में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, अजयब सिंह कुछ समय पहले ही अपने पैतृक गांव लौट गये थे, जबकि आरोपी अमरजीत सिंह अंबे करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पंजाब जाकर खेतीबाड़ी करने लगा था। बड़े भाई तरसेम सिंह सेमे फिलहाल जमशेदपुर में रहते हैं, हालांकि घटना के समय वह भी पंजाब में मौजूद थे। बताया जाता है कि सेमे टिम्बरले गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान रह चुके हैं।

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में मौजूद करीब नौ एकड़ पैतृक जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे अजयब सिंह अपनी पत्नी कमल कौर के साथ गांव में टहल रहे थे। कुछ देर बाद कमल कौर घर लौट आयीं। इसी दौरान अमरजीत सिंह अंबे अपने भाई अजयब सिंह के पास पहुंचा और दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अमरजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर अजयब सिंह पर गोलियां दाग दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इसके बाद आरोपी सीधे भाई के घर पहुंचा और वहां मौजूद कमल कौर पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल कमल कौर ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोहरी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाना कानोवाल पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

बताया जाता है कि मृतका कमल कौर का मायका जमशेदपुर के सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती स्थित पदमा रोड में है। मंगलवार रात करीब 10 बजे जैसे ही घटना की सूचना जमशेदपुर पहुंची, परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.