BREAKING : सिरकाटोला में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की हत्या


Publish Date: Sun, 14 Sep 2025 15:16 PM (IST)


 

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बारीडीह में रविवार सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खौफनाक घटना में 26 वर्षीय जगदीश हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, जब जगदीश की पत्नी लकड़ी लेने गई थी, तभी विवाद की शुरुआत हुई। पहले तो दोनों पक्षों के बीच मौखिक बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने तलवार, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर जगदीश को मौत के घाट उतार दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद लगभग 16 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में बुद्ध हेंब्रम, कोंडा हेंब्रम, बदल हेंब्रम, सनातन हेंब्रम और सरकार हेंब्रम के नाम चिन्हित किए हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.