BREAKING : गढ़वा बस स्टैंड पर एजेंटों के बीच खूनी झड़प, फायरिंग से मचा हड़कंप, एक घायल


Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 11:41 AM (IST)


 

गढ़वा : गढ़वा जिला अंतराज्यीय बस स्टैंड शनिवार देर रात गोलियों की आवाज से दहल उठा। यात्रियों को बस में बैठाने को लेकर दो बस एजेंटों के बीच कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान एक एजेंट पर जानलेवा हमला किया गया, वहीं मौके पर हवाई फायरिंग से भगदड़ मच गई।

घटना रात लगभग 10 बजे की है, जब सदर थाना क्षेत्र के भरत केशरी का पुत्र सोनू केशरी (30 वर्ष) बस में यात्रियों को बैठा रहा था। तभी दो अन्य एजेंट वहां पहुंचे और उसे पैसेंजर बैठाने से रोकने लगे। विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक हमलावर ने पिस्टल निकालकर सोनू के सिर पर पीछे की ओर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

इतना ही नहीं, हमलावर ने मौके पर ही जान से मारने की धमकी दी और डराने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। गोली की आवाज सुनते ही बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल सोनू को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई, जिन्होंने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे......

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसेंजर बैठाने को लेकर हुए विवाद का प्रतीत हो रहा है। गोली चलने की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था......


बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगह पर खुलेआम फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड पर नियमित पुलिस गश्त और निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.