BREAKING : काली कोर्ट वाली वकील पत्नी और आर्किटेक्ट पति की तकरार चर्चा में... हाई प्रोफाइल ड्रामा


Publish Date: Wed, 02 Apr 2025 09:13 AM (IST)


 

मुजफ्फरनगर : दो महीने पहले धूमधाम से शादी, फिर विदेश में हनीमून, 50 लाख रुपये की मांग, और फिर ससुराल के बाहर धरना. यह कोई फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि मुजफ्फरनगर में वकील पत्नी और आर्किटेक्ट पति की असली जिंदगी का ड्रामा है. कहानी की शुरुआत 12 फरवरी को हुई थी, जब शालिनी और प्रणव की शादी धूमधाम से संपन्न हुई. शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए इंडोनेशिया के बाली गए, लेकिन शालिनी का कहना है कि वहीं से इस रिश्ते में दरार पड़ गई.अब हालात ऐसे हैं कि शालिनी अपने ही ससुराल के बाहर धरने पर बैठी है, जबकि पति प्रणव का दावा है कि उसे अपनी जान का खतरा है. बताया जा रहा है दो दिन तक चले ड्रामे के बाद शालिनी को ससुराल में एंट्री मिल गई, कुछ लोगों ने दोनों परिवार के बीच समझौता कराया।


शालिनी का आरोप है कि बाली पहुंचते ही प्रणव का रवैया अचानक बदल गया.रोमांटिक ट्रिप की जगह पैसों की बातें होने लगीं. शालिनी के मुताबिक, प्रणव ने कहा कि शादी और घर बनाने में काफी खर्च हो चुका है, इसलिए उसे मायके से 50 लाख रुपये लाने होंगे.शालिनी का कहना है कि मैंने सोचा कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा.50 लाख कोई छोटी रकम नहीं, जो मैं पापा से मांग लूं.अभी-अभी शादी हुई थी, इतने पैसे कहां से आएंगे ? शालिनी का दावा है कि होली पर उसे रीति-रिवाज के नाम पर मायके भेज दिया गया, लेकिन जब वह वापस आई, तो ससुराल के दरवाजे उसके लिए बंद हैं. उसे अंदर नहीं आने दिया जा रहा. अब हालात यह हैं कि शालिनी अपने ही ससुराल के बाहर धरने पर बैठी है।

जब शालिनी धरने पर बैठी थी, तो प्रणव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाले आरोप लगाए. प्रणव ने कहा कि शादी के बाद से आज तक मेरी पत्नी ने मुझसे शारीरिक संबंध नहीं बनाए. जब भी मैंने कोशिश की, उसने धमकी दी कि अगर मैंने उसे छुआ तो या तो जेल भिजवा देगी या फिर कुछ और कर बैठेगी. इतना ही नहीं, प्रणव ने अपनी जान को खतरा बताया और कहा कि उसे डर है कि उसका हश्र भी मेरठ के नीले ड्रम कांड या मुजफ्फरनगर के कॉफी जहरकांड जैसा न हो जाए।


प्रणव का आरोप है कि शालिनी ने कहा कि सिस्टम हमेशा लड़की का साथ देता है लड़के का साथ कोई नहीं देता. घर के बाहर धरना तो सिर्फ पैसों के कारण दिया गया. मैं एक बहुत सभ्य परिवार से हूं. मैं एक आर्किटेक्ट हूं, तो मैं इस तरह की बाते बाजार में नहीं कर सकता. हमें तो लगता है कि उसके पिता ने ही अपनी बेटी को बोला है कि तुझे इस घर में ही जबरदस्ती रहना है क्योंकि मैंने तेरे को 100 करोड़ की मालकिन बना दिया है. परिवार के लोग उनमें बैठकर जो भी फैसला होगा वह मान्य होगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.