Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 19:04 PM (IST)
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के समीप 27 जून 2026 की रात हुए जानलेवा हमले के मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम (SIT) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डीडी बार के मालिक नीरज सिंह सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूश्याम से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र से दबोचा गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय आसूचना और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक प्राथमिकी एवं अप्राथमिकी के कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी.....
नीरज सिंह, डीडी बार का मालिक, निवासी आशियाना एन्क्लेव, एमजीएम थाना क्षेत्र, जमशेदपुर।
सुदर्शन मंडल उर्फ लाल्टू (30 वर्ष), निवासी सिजुकोला, थाना बहलदा, जिला मयूरभंज (ओडिशा)।
राजेश मंडल (27 वर्ष), निवासी दालसोरा, थाना बहलदा, जिला मयूरभंज (ओडिशा)।
नीरज सिंह का आपराधिक इतिहास.....
पुलिस के अनुसार, नीरज सिंह के विरुद्ध पूर्व से भी कदमा थाना कांड संख्या 191/2022 दर्ज है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी लगी थीं।
तीन मोबाइल फोन बरामद.....
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन मोबाइलों से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी मिल सकती है।
SIT ने चलाया व्यापक अभियान......
इस कार्रवाई में सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-1, विधि-व्यवस्था डीएसपी, घाटशिला एवं मुसाबनी के एसडीपीओ, सीसीआर डीएसपी, पटमदा डीएसपी, नगर डीएसपी, मुख्यालय-2 डीएसपी, यातायात डीएसपी, बिष्टुपुर थाना प्रभारी, अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जांच हर पहलू से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस चर्चित मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.