BREAKING : भूमिहार मेंशन’ बना था मुख्तार के शूटर का ठिकाना... पुलिस ने किया सील... पनाह देने वाले की भी तलाश... शशि की गिरफ्तारी के बाद खुल सकता है राज


Publish Date: Mon, 31 Mar 2025 13:56 PM (IST)


 

जमशेदपुर : मुख्तार का शार्पशूटर व यूपी पुलिस का वांटेड गैंगस्टर अनुज कनौजिया पिछले दो महीने से जमशेदपुर में पनाह लिए हुए था. यहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भूमिहार मेंशन में कुछ लोग अनुज के संपर्क में थे, उन्हीं लोगों ने उसे पनाह दी थी. लेकिन यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और झारखंड एटीएस ने एनकाउंटर में अनुज को मार गिराया और उसके सालों के आतंक का अंत कर दिया. अनुज कनौजिया जमशेदपुर में जिस भूमिहार मेंशन में रह रहा था, उसे पुलिस ने सील कर दिया है. यह संपत्ति किसकी है, इसकी जांच की जा रही है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार उक्त संपत्ति चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर की है, जो जमीन कारोबार का काम करता है. इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लिया है।

अनुज कनौजिया को जमशेदपुर निवासी शशि नाम के व्यक्ति ने पनाह दी थी. अनुज लगातार भाग रहा था ताकि यूपी एसटीएफ उसका एनकाउंटर न कर दे. जमशेदपुर पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि शशि कौन था और किस आधार पर उसने अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में 2 महीने तक पनाह दी थी. शशि की गिरफ्तारी के बाद मनोज कनौजिया के दूसरे गुनाहों का भी हिसाब हो सकता है।


उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि टेक्निकल सेल की मदद से अनुज कनौजिया का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी. पिछले दो महीने से उसकी लोकेशन जमशेदपुर में मिल रही थी, लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा था कि वह कहां है, क्योंकि वह लगभग हर दिन अपने सोने की जगह बदल देता था और फिर अपना मोबाइल बंद कर लेता था.अनुज कनौजिया इतना शातिर था कि जिस घर में उसे ठिकाना बनाना होता था, वहां पहुंचने से करीब 5 किलोमीटर पहले ही अपना मोबाइल बंद कर देता था।


उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने इस मामले में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मदद मांगी. जिसके बाद अनुज कनौजिया को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड एटीएस की मदद मिली. पिछले एक सप्ताह से यूपी एसटीएफ की विशेष टीम जमशेदपुर में कैंप कर रही थी और भूमिहार मेंशन की रेकी कर रही थी. सोमवार से शुक्रवार तक अनुज कनौजिया भूमिहार मेंशन नहीं पहुंचा. यह देख यूपी एसटीएफ की टीम थोड़ी निराश होने लगी, लेकिन शनिवार को यूपी एसटीएफ के अधिकारी और जवान तब खुश हो गए, जब अनुज कनौजिया को भूमिहार मेंशन जाते देखा गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.