Publish Date: Tue, 01 Oct 2024 18:44 PM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड में विधानसभा चुनाव का तापमान परवान चढ़ता जा रहा है. सुबह से ही चर्चा थी कि बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद 2 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगी. इस पर विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए. इस खबर को बेबुनियादी एवं निराधार बताते हुए खंडन किया है. अंबा प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की सच्ची सिपाही होने के नाते मैं किसी प्रकार से किसी दूसरे दल में शामिल होने का कभी सोच भी नहीं सकती।
पूर्ववर्ती भाजपा और आजसू गठबंधन की सरकार के दौरान भी मेरे परिवार को विरोधियों ने काफी प्रताड़ित किया है, उस समय भी भाजपा में शामिल करवाने के लिए कई हथकंडे अपनाए गए. यहां तक की लोकसभा चुनाव के दौरान भी ईडी की छापेमारी सिर्फ परेशान करने की नीयत से किया गया. विधायक ने कहा कि अगर हमें दल बदल करना रहता तो मेरे परिवार पर हो रहे अत्याचार के दौरान ही कर लिया जाता. लेकिन कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही होने के नाते मेरे पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व माता निर्मला देवी समेत पूरे परिवार ने काफी प्रताड़ना झेली है. मुझे भी बीच में पढ़ाई छोड़कर राजनीति में आना पड़ा।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.