BREAKING : महाकुंभ का आगाज : संगम पर सनातन का सबसे बड़ा समागम... जानिए कैसी है सुरक्षा व्यवस्था... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 13 Jan 2025 09:55 AM (IST)


 

नई दिल्ली : 12 साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को वह समय आ गया है, जब करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए तैयार हैं। सोमवार से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धार्मिक पर्व महाकुंभ की शुरुआत हो है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पहले ही दिन यानी 13 जनवरी को कम से कम 1 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में भी AI कैमरे से लेकर NSG कमांडो तैनात हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया है कि 13 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रयागराज के आसपास पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इनमें वो रास्ते भी शामिल हैं, जो जिले को पड़ोसी क्षेत्रों से जोड़ते हैं।



जानिए कैसी है सुरक्षा.....

पुलिस ने 7 अहम रास्तों सिक्योरिटी सिस्टम के साथ 102 चेकपॉइंट तैयार किए हैं। यहां वाहनों और लोगों की जांच की जाएगी। डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि AI से लैस सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए करीब 40 हजार पुलिसकर्मी और साइबर क्राइम एक्सपर्ट जुटे हुए हैं। डीजीपी का कहना है कि 71 इंस्पेक्टर, 234 सब इंस्पेक्टर और 645 कॉन्स्टेबल समेत 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को प्रयागराज जिले से जुड़ने वाले 7 रास्तों पर तैनात किया गया है।


पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने रविवार को कहा कि पूर्वांचल के गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, गाजीपुर जनपदों से श्रद्धालु जौनपुर होकर ही प्रयागराज जाएंगे, इसके लिए जिले की सीमा गौराबादशाहपुर से मुंगरा बादशाहपुर तक सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों पर सशस्त्र पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही जनपद पुलिस और यातायात पुलिस को भी हर प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए एंटी टैरेरिज्म स्क्वॉड, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेब्युलरी और यूपी पुलिस ने मॉक ड्रिल की। पुलिस पानी के अंदर काम करने वाले ड्रोन और AI कैमरों की भी मदद ले रही है। खबर है कि कुंभ क्षेत्र के आसपास 2700 एआई कैमरा लगाए गए हैं और 113 अंडरवॉटर ड्रोन भी निगरानी करेंगे।


मेला स्थल का हुआ विस्तार...

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा, "2019 में कुंभ हुआ था। यह महाकुंभ है और पिछले कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे जबकि इस बार 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।” मुख्य सचिव ने कहा, “व्यवस्था भी उसी के अनुरूप की जा रही हैं। मेले का क्षेत्रफल लगभग 25 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार मेला करीब 4,000 हेक्टेयर में लगाया जा रहा है, जबकि पिछले कुंभ में यह करीब 3,200 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाया गया था।"



साल 2019 के कुंभ से तुलना करते हुए सिंह ने कहा, "इस बार हमने मेला क्षेत्र को 25 सेक्टरों में बांटा है, जबकि 2019 में यह 20 सेक्टर में था। घाटों की लंबाई आठ किलोमीटर (2019 में) से बढ़ाकर 12 किलोमीटर (2025 में) कर दी गई है। पार्किंग क्षेत्र भी 2019 में 1291 हेक्टेयर की तुलना में इस बार बढ़ाकर 1850 हेक्टेयर कर दिया गया है।" उन्होंने कहा, "जब आप 2013 और 2019 में किए गए कार्यों की तुलना करेंगे तो इसमें काफी बदलाव देखेंगे और इस बार आप इसमें काफी सुधार पाएंगे, क्योंकि पैसे के मामले में भी, पिछली बार हमने लगभग 3,500 करोड़ रुपये खर्च किए थे और इस बार यह दोगुना है और हम लगभग 7,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।”

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.