BREAKING : जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहे अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत


Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 11:05 AM (IST)


 

झांसी में तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराई, दोस्त सोनू ने भी मौके पर तोड़ा दम; तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

झांसी/प्रयागराज : माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके एक दोस्त सोनू की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। अबान अहमद अपने चार दोस्तों के साथ हुंडई क्रेटा कार से प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। उनका मकसद झांसी जिला जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करना था। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से जा टकराया।

टक्कर इतनी भीषण कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त......

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद वाहन कई फीट तक उछल गया और कार का मलबा हाईवे पर करीब 40 फीट तक बिखर गया। दुर्घटना के बाद कार के दरवाजे भी जाम हो गए, जिससे अंदर फंसे लोगों को निकालने में काफी मुश्किल हुई. हादसे में अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मोहम्मद जैद, उमर अहमद और असलम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

हादसे की वजह को लेकर अलग-अलग दावे.......

पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव के मुताबिक, अचानक सड़क पर एक बछड़ा आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी। इसी दौरान सामने एक मोटरसाइकिल आ गई और उसे बचाने की कोशिश में कार डिवाइडर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शी ने कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे होने का भी दावा किया. वहीं, हादसे में घायल उमर अहमद ने मीडिया को बताया कि सड़क पर पड़ी एक ईंट से कार टकराई, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय हल्की बारिश के कारण सड़क गीली थी। तेज रफ्तार भी दुर्घटना की संभावित वजह मानी जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान......

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार के दरवाजे जाम होने के कारण लोगों ने पास के एक घर से लोहे की रॉड मंगाकर दरवाजे खोलने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले अबान को कार से बाहर निकाला गया। उन्होंने कथित तौर पर लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गए। बाद में पुलिस की मदद से अन्य घायलों को भी कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे अबान.....

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जिला जेल जा रहे थे। अली अहमद पहले प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद थे और बाद में उन्हें झांसी जिला जेल स्थानांतरित किया गया था। वह रंगदारी समेत कई मामलों में जेल में बंद हैं और वर्ष 2023 के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी हैं. अबान के शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में उनके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास किए जाने की बात सामने आई है।

अतीक परिवार पर एक बार फिर टूटा दुखों का पहाड़......

अबान अहमद अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटे थे। पिछले कुछ वर्षों में अतीक अहमद के परिवार को लगातार बड़े झटकों का सामना करना पड़ा है. अप्रैल 2023 में प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी महीने अतीक के बेटे असद अहमद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी।

अतीक के बड़े बेटे अली अहमद जेल में बंद हैं, जबकि एक अन्य बेटे उमर अहमद भी जेल में हैं। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड मामले में वांछित हैं और लंबे समय से फरार चल रही हैं. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसकी मुख्य वजह क्या थी। शाइस्ता परवीन अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी या नहीं, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.