Publish Date: Fri, 26 Dec 2025 09:19 AM (IST)
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। युवक का नाम अमृत मंडल उर्फ सम्राट है। अमृत मंडल को पीट-पीट कर मार डालने की यह घटना राजबारी जिले में हुई है। मंडल की उम्र 29 साल थी। पुलिस ने बताया कि अमृत मंडल पर रात करीब 11 बजे पांग्शा उपजिला के होसैंदंगा पुराने बाजार में हमला किया गया। हमले में उसकी मौत हो गई। पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शेख मोइनुल इस्लाम ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अमृत मंडल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था।
कुछ दिन पहले ही दीपू चंद्र दास नाम के युवक की भी भीड़ ने जान ले ली थी। इसे लेकर पूरे भारत में तमाम जगहों पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। भीड़ ने मैमनसिंह क्षेत्र में ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास की पीट कर हत्या कर दी थी।
‘सम्राट वाहिनी’ गिरोह चलाता था अमृत........
स्थानीय लोगों ने बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट द डेली स्टार को बताया कि अमृत मंडल ‘सम्राट वाहिनी’ नामक एक आपराधिक गिरोह का सरगना था। यह गिरोह जबरन वसूली करता था। सम्राट पिछले साल शेख हसीना की सरकार के गिरने के बाद देश छोड़कर भाग गया था और हाल ही में वापस लौटा था।
बुधवार शाम को, वह और उसके गिरोह के कुछ अन्य सदस्य शाहिदुल इस्लाम नाम के ग्रामीण के घर उससे पैसे वसूलने गए। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया कि ये सभी लोग लुटेरे हैं।
ग्रामीणों ने सम्राट को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि गिरोह के बाकी लोग भाग गए। पुलिस ने सम्राट के एक साथी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्र नेता उस्मान हादी की हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से ही बांग्लादेश में फिर से अशांति का दौर शुरू हो गया है। फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों से पहले देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं और हिंदुओं पर हमले हुए हैं। ऐसे में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बीते दिन हुआ था धमाका.....
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुधवार को हुए बम धमाके में एक शख्स की मौत हो गई थी। यह धमाका ढाका के मोगबाजार इलाके में हुआ था। यह घटना क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुई थी।
ढाका लौटे तारिक रहमान.....
गुरुवार को ही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ढाका लौटे हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। रहमान लगभग 17 सालों से लंदन में रह रहे थे।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.