BREAKING : बहरागोड़ा में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का अमेरिकी बम किया गया निष्क्रिय, सेना ने नियंत्रित विस्फोट कर टाला बड़ा खतरा


Publish Date: Wed, 25 Mar 2026 13:52 PM (IST)


 

बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम): बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुडसाई क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी में मिले द्वितीय विश्व युद्ध के अमेरिकी बम को आखिरकार सेना की विशेषज्ञ टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। उच्च स्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच किए गए इस ऑपरेशन में बम को नियंत्रित विस्फोट (कंट्रोल्ड ब्लास्ट) के जरिए नष्ट किया गया, जिससे एक बड़े हादसे की आशंका टल गई।

बताया जाता है कि 17 मार्च को नदी में मछली पकड़ने गए कुछ मछुआरों को सिलेंडरनुमा भारी धातु की वस्तु दिखाई दी। पास जाकर देखने पर वह बम जैसा प्रतीत हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और क्षेत्र को तत्काल सुरक्षित घेरा में ले लिया गया।

जांच में यह बम अमेरिकी एएन-एम 64 मॉडल का करीब 227 किलोग्राम वजनी विस्फोटक निकला, जो अत्यंत संवेदनशील स्थिति में था। विशेषज्ञों के अनुसार, इसे निष्क्रिय करना काफी चुनौतीपूर्ण था।

इलाके को किया गया पूरी तरह सील......

सुरक्षा के मद्देनजर बम मिलने वाले स्थान के आसपास लगभग एक किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। पुलिस बल की तैनाती कर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई और आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

हाईटेक निगरानी में चला ऑपरेशन.......

पूरे ऑपरेशन के दौरान ड्रोन और आधुनिक उपकरणों की मदद से क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, NDRF और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड में तैनात रहीं।

नियंत्रित विस्फोट से किया गया निष्क्रिय.......

सेना की बम निरोधक टीम ने बेहद सावधानी बरतते हुए नदी किनारे करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा और उसमें बम को रखकर नियंत्रित विस्फोट किया। इस पूरी प्रक्रिया में आसपास के क्षेत्र को किसी भी प्रकार के नुकसान से सुरक्षित रखा गया।

प्रशासन और ग्रामीणों का सहयोग.......

ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की थी, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला।

SSP पीयूष पांडे ने कहा.....

जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडे ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में जिला पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बम मिलने की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, सेना की टीम, कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों को समय रहते अलर्ट किया गया और क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया। बम के निष्क्रिय होने तक पूरे इलाके को कंटेन कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई। SSP ने कहा कि बहरागोड़ा थाना प्रभारी (OC) की सक्रिय भूमिका और सभी एजेंसियों के समन्वय से यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.