BREAKING : कदमा में आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह पर महिला व नाबालिग बच्ची को बेरहमी से पीटने का आरोप... VIDEO हुआ वायरल... मुन्ना सिंह ने कहा... ऐसी कोई घटना नहीं हुई है... पढ़िए इस मामले में मुन्ना सिंह ने क्या कहा....


Publish Date: Sun, 08 Sep 2024 08:39 AM (IST)


 

"वही पूरे मामले में आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह से पूछे जाने पर महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोगों का अक्सर यही काम है. झूठा आरोप लगाकर दूसरों को फसाना और भारी भरकम रुपए का डिमांड करना. यही नहीं आए दिन जो महिला आरोप लगा रही उसी के साथ विवाद सभी का होता रहता है।.... मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह आजसू नेता"



जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ निवासी एक आदिवासी महिला और उसके नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर कदमा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. इसमें आरोपी आजसू नेता व मंगल अखाड़ा के संचालक मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह है. महिला का नाम 35 वर्षीय शुभा सरदार और उसकी बेटी 13 साल है. इस मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो गया है. इसमें साफ दिख रहा है कि महिला और उसकी बेटी की पिटाई किस बेरहमी से किया जा रहा है।



घायल शुभा सरदार का पति बृहस्पति सरदार खुद मजदूरी का काम करता है जबकि खुद महिला शुभा सरदार रेजा का काम करती है. इस घटना के बाद उक्त महिला का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें चोट की बात सामने आई है. दूसरी और इस मामले में कदमा थाना प्रभारी संजय आनंद ने बताया है कि इस मामले की अभी जांच की जा रही है. वहीं आरोपी मुन्ना सिंह ने कहा है कि महिला द्वारा अपशब्द कहा गया था जिस कारण यह घटना घटी है लेकिन मारपीट की कोई वारदात नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि इन महिलाओं द्वारा अक्सर इस तरह का आरोप लगाकर बेगुनाहों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.