Publish Date: Tue, 22 Jul 2025 09:45 AM (IST)
ढाका : बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर यहां उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए. अधिकारियों एवं चश्मदीदों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि यह चीन निर्मित एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षु विमान दोपहर ढाका के उत्तर क्षेत्र में ‘माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज’ परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल जाहेद कमाल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दुर्घटना और उसके बाद लगी आग में 20 लोगों की मौत हो गयी. कम से कम 50 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान बचावकर्मियों ने अकेले स्कूल परिसर से 20 शव बरामद किए हैं।
मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय संबंधी विशेष सहायक मोहम्मद सईदुर रहमान ने पहले कहा था कि ‘माइलस्टोन कॉलेज’ परिसर में वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. रहमान ने बताया कि 72 लोगों को जलने और अन्य प्रकार की चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.