Publish Date: Sun, 13 Oct 2024 09:53 AM (IST)
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना अंतर्गत चंपावा पंचायत के सियांकेल गांव में एक बार 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. इस बार एक बुजुर्ग दंपत्ति समेत उनकी 24 वर्षीय बेटी की डायन बिसाही के आरोप में धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है. बता दें कि बरामद तीनों शव नग्न अवस्था में थे. सभी शव के सिर और शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. बरामद शव की पहचान टेबो थाना क्षेत्र के सियांकेल गांव निवासी पति डुग्लू पूर्ति (57 वर्ष), पत्नी सुकबरो पूर्ति (48) और बेटी डस्किर पूर्ति (24) के रूप में कई गई है।
डायन बिसाही में हत्या करने का आरोप....
इस संबंध में मृतक दंपति के भतीजे हरी प्रकाश पूर्ति ने शक जाहिर करते हुए कहा है कि उनके चाचा चाची और उनकी चचेरी बहन की डायन बिसाही के आरोप में हत्या की गई होगी. क्योंकि इस क्षेत्र में अंधविश्वास को लेकर कई बार हत्याएं हो चुकी है. जानकारी अनुसार 10 अक्टूबर की रात को अज्ञात हमलावरों ने तीनों को उनके घर से खींचकर बाहर निकाला और उसके बाद उनकी धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद हत्यारों ने साक्ष्य छुपाने के लिए तीनों के शव को दूर जंगल के चुरिंगकोचा पहाड़ी स्थित घने जंगल में ले जाकर फेंक दिया था।
जंगल लकड़ी चुनने गए लोगों ने तीनों शव देखें.....
शुक्रवार को जंगल लकड़ी चुनने गए कुछ लोगों ने तीनों शव को दिखा. इसके बाद इसकी जानकारी टेबो पुलिस को दी लेकिन घटनास्थल अति नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घटनास्थल पहुंचकर तीनों शव को जब्त किया है. जब पुलिस घटना स्थल से शव बरामद करने के दौरान तीनों शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में था. दोनों महिला का शव के ऊपर एक भी कपड़ा नहीं था. शव के सिर और गर्दन में धारदार हथियार से काटे जाने का निशान पाया गया. पुलिस ने तीनों शवों जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. हालांकि पुलिस की मानें तो तीनों की हत्याएं डायन बिसाही के रूप में नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि इस हत्या को लेकर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.