Publish Date: Sun, 15 Dec 2024 09:04 AM (IST)
रांची : राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला स्कूल के बाहर छात्राओं की आबरू पर हाथ डालने के मामले में CM हेमंत सोरेन के आदेश के बाद रांची पुलिस रेस हो गयी है। आज यानी शनिवार को IG अखिलेश झा, DIG अनूप बिरथरे और SSP चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। साथ ही रांची पुलिस ने उस संदेही गुनहगार की तस्वीर और नाम-पता जारी कर दिया है। उसका नाम मो फिरोज अली बताया गया। वह हिंदपढ़ी के नाला रोड गली नंबर आठ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे ढूंढने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है। जो भी शख्स फिरोज अली को खोजेगा, उसे बतौर इनाम दस हजार रुपये दिये जायेंगे। वहीं, जानकारी देने वाले शख्स का नाम-पता गुप्त रखा जायेगा। सूचना देने के लिये तीन नंबर जारी किये गये हैं।
राजकुमार मेहता, सिटी SP : 9431706137
प्रकाश सोय, कोतवाली DSP : 9431770077
रंजीत सिंह, कोतवाली थानेदार : 9431706158
आज तफ्तीश करने पहुंचे IG अखिलेश झा ने बताया कि संदेही गुनहगार की पहचान कर ली गयी है और जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। साथ ही पुलिस के अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से बात की और सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। स्कूटी सवार युवक के खिलाफ कोतवाली थाना में FIR दर्ज करायी गयी है।
यहां याद दिला दें कि रांची के कन्या पाठशाला स्कूल के बाहर मनचले बच्चियों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। छात्राओं के आबरू पर बेखौफ हो खुलेआम हाथ डाल रहे हैं। मनचले सुबह सात बजे से सुनसान गली का फायदा उठाकर उनके साथ गलत हरकत करने की भी कोशिश करते हैं। इस डर से बच्चियों ने स्कूल आना बंद कर दिया है। इस मामले को लेकर स्कूल के शिक्षक थाने भी गये थे। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गयी है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक स्कूटी पर सवार मनचला लड़कियों के साथ कैसे बदसलूकी कर रहा है। मनचलों ने छात्राओं से कहा है कि हम रोज आयेंगे। इससे लड़कियां स्कूल आने से डर रही हैं।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.