Publish Date: Fri, 21 Nov 2025 11:44 AM (IST)
साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात शादी समारोह में तब अफरातफरी मच गई, जब डांस के दौरान फायरिंग हो गई। इस घटना में छोटा पंचगढ़ निवासी 24 वर्षीय गुलशन रिखियासन उर्फ मुंशी की मौत गुरुवार की रात करीब दो बजे गोली लगने से हो गई। गुलशन अपने दोस्त राहुल पासवान के रिसेप्शन में शामिल होने बड़ा पंचगढ़ पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। गोली गुलशन को लग गई। इसके बाद शादी समारोह में मौजूद लोग तुरंत गुलशन को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल के साथ-साथ सदर अस्पताल भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि गुलशन रिखियासन नामक युवक जमीन का कारोबार भी करता था। इसमें इसके कई साथी भी शामिल थे। पूर्व में कुछ लोगों के साथ विवाद भी चल रहा था। ऐसे में पुलिस यह पता लगा रही है कि उसे जान-बूझकर गोली मारी गई या हर्ष फायरिंग के दौरान गलती से उसे गोली लगी। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुलशन की शादी मार्च 2024 में ही हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की मौत कुछ साल पूर्व हो गई थी।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.