Publish Date: Sun, 26 Oct 2025 12:10 PM (IST)
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना मेल वार्ड में हुई जहां मृतक की पहचान प्रधान होनहागा (40) के रूप में हुई है। वह टोन्टो प्रखंड के पूरनापानी गांव का निवासी था। सूचना मिलते ही सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर मेघनाथ मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि मृतक के परिजनों को तुरंत सूचना दी गई और वे अस्पताल पहुंच गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रधान होनहागा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के ठोस कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। अस्पताल और पुलिस प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.