Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 11:18 AM (IST)
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बंगाल के आदाबना से नीमडीह लौट रही बोलेरो को एक ट्रेलर ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्टर मार दिया। इससे बोलोरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया। घटनास्थल पर बोलोरो पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सभी 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। बोलोरो में सवार सभी लोग बाराती थे इनमें एक बोलोरो का चालक दीपक महतो भी शामिल था।
लाकड़ी के पूर्व मुखिया शिवराम मुदी ने बताया कि इस घटना में तिलाईटांड़ टोला निवासी दो सगे भाइयों विजय महतो और अजय महतो की भी मौत हो गई है जो गोराचांद महतो के पुत्र थे। सभी लोग ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकोम के चिरुगोड़ा गांव से बाराती गए थे। बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। बोलोरो कार में नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी टोला तिलाईटांड़ निवासी स्वपन महतो (30), शशांक महतो (35), बृहस्पति महतो (34), अजय महतो (35), विजय महतो (40), गुरुपद महतो (40), कृष्णपद महतो (38), मुड़ू निवासी चालक दीपक महतो (30) रघुनाथपुर निवासी चंद्रमोहन महतो (50) सवार थे। इस घटना की सूचना पाकर पूर्व मुखिया शिवराम मुदी, गंगाधर महतो, अनिल महतो व रोहिन महतो समेत सौ से अधिक लोग बलरामपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.