Publish Date: Tue, 01 Apr 2025 10:44 AM (IST)
साहिबगंज : साहिबगंज में दो मालगड़ियों की सीधी टक्कर हो गई है. हादसा मंगलवार अहले सुबह तीन बजे हुआ है. इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गई है. वहीं सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के 4 जवान घायल हो गए हैं. टक्कर के बाद कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई और कई बोगियां पटरी से उतर गईं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं. राहत और बचाव कार्य जारी है. हादसे में जिन 2 लोको पायलट की मौत हुई है, उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे. वहीं बीएस मॉल बंगाल के रहने वाले थे. घायलों का इलाज बरहेट सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानें कैसे हुआ हादसा......
बताया जा रहा है कि एक गुड्स ट्रेन पटरी पर खड़ी थी. इसी बीच उसी ट्रैक पर दूसरी गुड्स ट्रेन आ गई. इस वजह से दोनों ट्रेनों की सीधी टक्कर हो गई. ट्रेन हादसा साहिबगंज जिले के बरहेट एमजीआर लाइन पर हुआ है. झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी के लिए ट्रेन जा रही थी. हादसा जिस लाइन में हुआ है उस पर ललमटिया से फरक्का तक कोयला लेकर माल गाड़ियां चलती हैं।
मालगाड़ी और पटरी दोनों ही एनटीपीसी की.....
साहिबगंज के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी किशोर तिर्की ने कहा, मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों ट्रन के चालकों की मौत हो गई. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने कहा, ‘मालगाड़ी और पटरी दोनों ही एनटीपीसी की हैं. इसका भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है. जिस रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ वह बिहार के भागलपुर जिले में एनटीपीसी के ‘कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन’ को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का संयंत्र से जोड़ती है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.