BREAKING : खूंटी में यात्रियों से भरी बस और कार में टक्कर... हादसे के बाद पलटा बस... 26 लोग घायल.....


Publish Date: Sun, 05 Jan 2025 17:51 PM (IST)


 

खूंटी : खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास तोरपा-खूंटी मार्ग पर रविवार की सुबह बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें 26 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सदर अस्पताल (खूंटी) रेफर कर दिया गया है. बस के अनियंत्रित होकर पलटने से कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक यात्री का हाथ कट गया है।


कार सवार भी सड़क हादसे में घायल हुए हैं. ये घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे घटी. डीसी लोकेश मिश्रा घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सिविल सर्जन और अस्पताल के चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिया. सूचना मिलते ही तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और खूंटी और तोरपा से एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया. बाद में खुद रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।


कार में ये थे सवार.....

फिजा एंड फिजा नामक यात्री बस रनिया से रांची जा रही थी. चंद्रपुर मोड़ के पास बस विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा कर पलट गयी. घटना में कार सवार रूपक रॉय (30 वर्ष), अकबर अंसारी(23 वर्ष), साहिल अंसारी (16 वर्ष), शाहबाज अंसारी (19 वर्ष), शेखराजू (40 वर्ष) घायल हो गये. कार सवार रांची से मनोहरपुर जा रहे थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.