BREAKING : झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों को लेकर जा रही सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिरी, सभी लापता, 4 लोगों की मौत की सूचना, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 06 Sep 2025 09:41 AM (IST)


 

धनबाद : झारखंड के धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एरिया- 4 खदान क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां आउटसोर्सिंग के आधार पर खनन करने वाली मां अम्बे कंपनी की एक सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस वैन में पांच से छह मजदूर सवार थे। तीन घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद मजदूरों का पता नहीं लग पाया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल के वरीय अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कतरास थाना, रामकनाली ओपी और अंगारपथरा ओपी के प्रभारी भी दल-बल के साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं। दोपहर ढाई बजे तक खाई में गिरे सर्विस वैन को निकालने में सफलता नहीं मिल पाई है। कठिन भूभाग और गहराई के कारण बचाव दल को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ, जब सर्विस वैन मजदूरों को लेकर खदान क्षेत्र से बाहर निकल रही थी। अचानक मिट्टी खिसक गई और वाहन गहरी खाई में गिर पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीएल प्रबंधन ने आपात बैठक बुलाई है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता मजदूरों को निकालने और उनकी जान बचाने की है। खदान क्षेत्र में काम कर रहे अन्य मजदूरों और कर्मचारियों में भी दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं।


पुलिस ने बताया कि मजदूरों की पहचान और उनकी सही संख्या की पुष्टि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही बताई जा सकती है। घटनास्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात हैं, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। धनबाद कोयला क्षेत्र में पिछले महीने भू-धंसान की कई घटनाएं हुई हैं। 27 अगस्त को केंदुआ कुसुंडा एरिया- 6 के गोधर में अचानक जमीन धंसने से अंजू देवी 15 फीट गड्ढे में समा गई थीं। उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया गया था। इसके पहले 18 अगस्त को जोगता थाना क्षेत्र में भू-धंसान से एक घर पूरी तरह जमींदोज हो गया था, जबकि पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.