BREAKING : मक्का-मदीना बस हादसे में 45 की मौत, 18 एक ही परिवार के, सिर्फ हैदराबाद का शोएब बचा


Publish Date: Tue, 18 Nov 2025 10:47 AM (IST)


 

हैदराबाद : सऊदी अरब में हुए भीषण बस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक यात्री शोएब ही जीवित बच सके। शोएब के भाई मोहम्मद समीर ने बताया कि हादसे के समय कई यात्री सो रहे थे। मैंने शोएब से बात की। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह ड्राइवर के साथ केबिन में बैठा हुआ था। शोएब खिड़की के शीशे तोड़कर बस से बाहर कूदने में सफल रहा, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, इस दौरान उसके दोनों हाथ जल गए।


अभी यह स्पष्ट नहीं है कि टैंकर चलती बस से टकराया या वह पहले से खड़ा था। समीर और उनका परिवार हज यात्रा के लिए तीन दिन बाद जेद्दा पहुंचे थे और वे अभी मक्का में अपने धार्मिक अनुष्ठान पूरे नहीं कर पाए हैं। उधर, तेलंगाना सरकार ने राहत और समन्वय के लिए अपने नव नियुक्त अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन के नेतृत्व में एक टीम को सऊदी अरब भेजने का फैसला किया है।


सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, मृतकों के पार्थिव शरीरों का सऊदी अरब में ही धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कराने में मदद की जाएगी। प्रत्येक प्रभावित परिवार के दो सदस्यों को सऊदी अरब भेजने की भी व्यवस्था की जाएगी। अजहरुद्दीन ने बताया कि हादसे में कई शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करना कठिन हो गया है। डीएनए टेस्ट भी कराए जाने की संभावना है। पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के लिए हज हाउस में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। (संपर्क नंबर: 79979 59754 / 99129 19545)


मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, विदेश मंत्रालय और सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है ताकि परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो। सऊदी प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संयुक्त राष्ट्र की 2023 रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर उच्च आय वाले देशों की तुलना में काफी अधिक है। पवित्र स्थलों के बीच तीर्थयात्रियों का आवागमन कई बार जोखिमपूर्ण साबित हुआ है।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि मदीना में भारतीय नागरिकों की मौत की खबर दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। हमारी दूतावास और कांसुलेट सभी संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.