BREAKING : 4 साल की मासूम बच्ची ने पेंटिंग बनाकर खोला... अपनी मां की हत्या का राज... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 19 Feb 2025 18:15 PM (IST)


 

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के झांसी से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक 4 साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां की हत्या का राज खोल दिया है। बच्ची ने पेंटिंग बनाकर पुलिस को बताया कि उसकी मां सोनाली की मौत कैसे हुई। बताया जा रहा है कि बच्ची ने सादे पेपर पर पेंटिंग बनाकर पुलिस को जानकारी दी कि उसकी मां की जान उसके पिता संजीव ने ही ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके पापा मां के साथ अक्सर मारपीट करते थे। उन्होंने ही मां की जान ली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति संजीव सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दहेज के लिए करते थे परेशान

बता दें कि 27 वर्षीय सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सोनाली के मायकेवालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। बताया गया था कि सोनाली और संजीव साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे और इसके बाद से ही ससुराल वालों द्वारा उसे दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था।

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में मृतका के पिता संजीव त्रिपाठी ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने 2019 में अपनी बेटी की शादी झांसी के शिव परिवार कॉलोनी निवासी संदीप गोदौलिया से की थी, जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। लेकिन शादी के बाद से ही संदीप और उसके घरवाले बेटी सोनाली को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद जब सोनाली ने बेटी को जन्म दिया, तो ससुरवाले उसे फिर ताने मारने लगे। इसके साथ ही बेटी को अस्पताल में अकेला छोड़कर भाग गए।

बच्ची ने रोते हुए बताई सच्चाई

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाली का पति गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आया था, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद मायके वालों को बताया गया कि सोनाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसे में जब मायके वाले बेटी के घर पहुंचे, तो मृतका की 4 साल की मासूम बेटी ने उन्हें रो-रोकर पूरा सच बताया। बच्ची ने सफेद कागज पर ड्रॉइंग बनाते हुए जानकारी दी कि पापा ने मम्मी को कैसे मारा और गला दबाया। बच्ची की पेंटिंग देखकर सभी हैरान रह गए और मायके वाले भड़क गए। फिर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देखकर ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। इसके बाद सोनाली के परिवार वालों ने ससुराल वालों और पति पर मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.