BREAKING : 35 की मौत 80 घायल, म्यांमार में अस्पताल पर एयरस्ट्राइक, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 13 Dec 2025 11:47 AM (IST)


 

नेपीडॉ/रखाइन : म्यांमार इन दिनों भीषण गृहयुद्ध की चपेट में है। इसी संघर्ष के बीच 10 दिसंबर की रात रखाइन प्रांत के म्राउक-यू टाउनशिप में एक बड़ा हमला हुआ, जिसमें स्थानीय मुख्य अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गया। यह अस्पताल अराकान आर्मी (Arakan Army) के नियंत्रण वाले क्षेत्र में संचालित हो रहा था।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने स्थानीय रेस्क्यू टीमों और स्वतंत्र मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि एयरस्ट्राइक में 35 मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि करीब 80 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 18 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं।


जेट फाइटर ने गिराए दो बम.....

रखाइन के एक वरिष्ठ रेस्क्यू अधिकारी ने बताया कि हमला ठीक रात 9:13 बजे हुआ। उनके अनुसार एक जेट फाइटर विमान ने दो बम गिराए। पहला बम रिकवरी वार्ड के अंदर फटा और दूसरा बम अस्पताल की मुख्य इमारत के पास विस्फोट हुआ। धमाके इतने शक्तिशाली थे कि अस्पताल का बड़ा हिस्सा मलबे में बदल गया। आसपास खड़ी टैक्सियों, मोटरबाइकों और अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान हुआ।

मलबे में बदला अस्पताल.....

रखाइन के कई ऑनलाइन मीडिया आउटलेट्स द्वारा साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में अस्पताल की दीवारें और छतें ढही हुई नजर आ रही हैं। टूटे मेडिकल उपकरण, स्ट्रेचर और सिलेंडर मैदान में बिखरे हुए हैं। कई हिस्सों में धुएं और आग के चिह्न दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह अस्पताल क्षेत्र के लिए मुख्य मेडिकल सेंटर का काम कर रहा था, क्योंकि गृहयुद्ध के चलते अधिकांश सरकारी अस्पताल बंद पड़े हैं।


घटना पर सेना की चुप्पी.....

अब तक म्यांमार की सेना या सरकार ने इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि अस्पताल में अराकान आर्मी के घायल लड़ाके इलाज करा रहे थे। कुछ विद्रोही अस्पताल परिसर में छिपे भी हो सकते थे। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अराकान आर्मी, रखाइन की एथनिक ग्रुप अराकान नेशनल मूवमेंट की सशस्त्र विंग है, जो लंबे समय से केंद्र सरकार से अधिक स्वायत्तता की मांग कर रही है।

रखाइन में गृहयुद्ध तेज.....

नवंबर 2023 से अराकान आर्मी ने रखाइन में बड़ा आक्रामक अभियान शुरू किया था। इस दौरान कई सैन्य चौकियों पर कब्जा, एक प्रमुख रीजनल आर्मी कमांड सेंटर पर नियंत्रण, राज्य के 17 में से 14 टाउनशिप पर प्रभाव स्थापित किया। म्राउक-यू, जहां हमला हुआ, पिछले साल फरवरी में ही विद्रोही संगठन के नियंत्रण में आ गया था। हाल ही में डॉक्टरों के लौटने के बाद अस्पताल ने पुनः सेवा देना शुरू किया था। अब इस हमले के बाद क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं लगभग समाप्त हो गई हैं।

मानवीय संकट गहराया.....

रखाइन पहले से ही युद्ध, इंटरनेट बंदी, खाद्य संकट और विस्थापन से जूझ रहा है। अस्पताल पर यह हमला स्थिति को और भयावह बना रहा है, क्योंकि घायल लोगों को उपचार के लिए कोई वैकल्पिक बड़ा अस्पताल उपलब्ध नहीं है। दवाइयों और मेडिकल स्टाफ की भारी कमीहै। सड़कों और संचार लाइनों में लगातार व्यवधान उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय संगठनों ने इसे मानवीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन बताया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.