BREAKING : खदान ढहने से 3 की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी


Publish Date: Sat, 05 Jul 2025 13:49 PM (IST)


 

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में ‘अवैध’ खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से तीन व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है. मृतकों की पहचान वकील करमाली,, इम्तियाज और निर्मल मुंडा के रूप में हुई है. यह घटना जिले के कर्मा इलाके में शनिवार तड़के हुई. पुलिस ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए एक टीम को भेजा गया है. रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा, हमें सुबह घटना की जानकारी मिली. मामले की जांच के लिए प्रशासन की एक टीम मौके पर भेजी गई है. इधर, कुजू पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने कहा, बचाव अभियान जारी है. खदान में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीण कोयले का ‘अवैध’ खनन कर रहे थे।


घटना की सूचना मिलने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. मशीनें लगाकर मलबा हटाया जा रहा है. मलबा हटाने के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जाएगा. मलबे को हटाने के लिए कई मशीनें लगाई गई हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सीसीएल की बंद हो चुकी खदान में अवैध रूप से कोयला निकालने का काम किया जा रहा था, इस दौरान खदान भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रहे लोग अंदर ही फंस गए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.