BREAKING : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार.. मुख्य आरोपी ठेकेदार फरार.. SIT गठित


Publish Date: Sun, 05 Jan 2025 10:01 AM (IST)


 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की घोषणा की . शर्मा ने यह भी दावा किया कि मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का नेता है एवं एक ठेकेदार है. हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया है कि सुरेश चंद्राकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया था. पुलिस के अनुसार, पत्रकार मुकेश चंद्राकर (33) एक जनवरी की रात से लापता थे तथा शुक्रवार को उनका शव बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में सुरेश चंद्राकर के स्वामित्व वाले परिसर में एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया।


शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सुरेश चंद्राकर फरार है, जबकि उसके रिश्तेदार रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया गया है. गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे शर्मा ने कहा, ‘इस मामले में सुरेश चंद्राकर मुख्य आरोपी है. वह बीजापुर में कांग्रेस नेता और पार्टी का पदाधिकारी है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं. उसके और अन्य आरोपियों के बैंक खाते‘फ्रीज’ करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हमने सुरेश चंद्राकर के तीन खातों को ’फ्रीज’ कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच उसी दिन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा शुरू की गई थी।


एनडीटीवी के लिए कर रहे थे काम....

मुकेश चंद्राकर समाचार चैनल एनडीटीवी के लिए एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करते थे तथा वह एक यूट्यूब चैनल ‘बस्तर जंक्शन’ भी चलाते थे, जिसके लगभग 1.59 लाख सब्सक्राइबर हैं. मुकेश चंद्राकर ने अप्रैल 2021 में बीजापुर के टेकलगुडा नक्सली हमले के बाद माओवादियों की कैद से कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास को रिहा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस घटना में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.