Publish Date: Tue, 25 Feb 2025 09:31 AM (IST)
जमशेदपुर : पोटका के सोहदा में प्रेम विवाह के बाद पत्नी की हत्या करने का मामला आए दिन सामने आता है. कुछ इसी तरह का एक मामला पोटका के सोहदा गांव से सामने आया है. यहां पर सुनिल सिंह ने दो साल पहले देविका सिंह (20) से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही वह देविका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता था. कल देर रात शराब पीकर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह रातभर पत्नी के साथ एक ही बिस्तर पर सोया हुआ था. पुलिस ने सुबह उसे गिरफ्तार किया।
जनवरी में मायका से लेकर आया था....
सुनिल के बारे में देविका की बहन सीमा सिंह ने बताया कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर वह देविका को जनवरी में ससुराल लेकर गया था. इस बीच यह तय हुआ था कि वह मारपीट और प्रताड़ित नहीं करेगा. बावजूद वह देविका के साथ पहले के जैसा ही सलूक किया करता था. रोज रात को नशाकर सुनिल घर पर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था।
शरीर पर हैं चोट के निशान......
सीमा सिंह ने बताया कि देविका के शरीर पर कई जगहों पर चोट का निशान देखा गया है. इसमें छाती पर, पीठ पर और गले पर चोट के निशान हैं. इससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है. सीमा ने अपने जीजा सुनील सिंह पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
थाना प्रभारी ने क्या कहा
घटना के बारे में पोटका थाना प्रभारी रवि होनहागा ने बताया कि जांच में साफ हो गया है कि मामला हत्या की है. आरोपी ने नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसकी हत्या दी. नशा करके वह घर पर आकर मारपीट करता था. आरोपी सुनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं देविका के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.