BREAKING : नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने वाले महापापी’ को 20 साल का सजा का ऐलान, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 27 Nov 2025 10:29 AM (IST)


 

गढ़वा : गढ़वा की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अदालत ने एक अहम फैसला देते हुए नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने के आरोपी रितेश चंद्रवंशी उर्फ रितेश कुमार को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 20 साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपये जुर्माना की सजा दी है। रितेश पिपरी कलां, थाना बिशुनपुरा का रहने वाला है। यह मामला नगर थाना कांड संख्या 18/2024 के तहत दर्ज हुआ था। पीड़िता की मां ने लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी मंगरदह ट्यूशन पढ़ने जाती थी। उसी दौरान आरोपी उसकी बेटी को परेशान करता था और जबरदस्ती छेड़छाड़ करता था।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग.....


जांच में सामने आया कि आरोपी रितेश चंद्रवंशी पीड़िता को मंगरदह ईंट भट्ठे के पास स्थित एक खेत में ले गया, जहां उसने नाबालिग लड़की के साथ महापाप किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली। इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता पर दबाव बनाता रहा और उसे लगातार ब्लैकमेल करता था। आखिरकार परेशान होकर पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी।

गिरफ्तारी और कोर्ट का फैसला.....


शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और 13 फरवरी 2024 को आरोपी रितेश चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र अदालत को सौंपा गया। अदालत ने गवाहों के बयान, दस्तावेज और अन्य सबूतों पर विचार करते हुए आरोपी को दोषी पाया और उसे 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.