BREAKING : हल्दीपोखर से 20 लाख की जेवर चोरी में 2 गिरफ्तार... जेवर खरीदने वाला भी लगा पुलिस के हाथ... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 10:16 AM (IST)


 

जमशेदपुर : हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से एक माह पूर्व हुए 20 लाख की जेवर चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को दी. मौके पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग भी मौजूद थे. इस बीच कुछ जेवर भी पुलिस के हाथ लगे हैं. कोवाली के मोहम्मद नसीम अख्तर के घर में चोरी हुई थी।



गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी....


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर के पास से एक आरोपी बाइक से गुजरने वाला है. इसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा गया. बागबेड़ा का रहने वाला आरोपी अजय मल्ला बाइक छोड़कर भाग रहा था. पूछताछ में ही उसने बताया कि जुगसलाई के जैन ज्वेलर्स को उसने चोरी की जेवर को बेची है. इसके बाद पुलिस टीम ने व्यापारी अशोक कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया. इस बीच उसके पास से जेवर भी बरामद किए गए. एसएसपी किशोर कौशल के अनुसार अजय मल्ला के खिलाफ जिले के कई थानों में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।


ये हुए बरामद....

241.78 ग्राम का चांदी की पायल एक जोड़ी, चांदी की एक जोड़ी पायल काला मोती लगा हुआ, 50 ग्राम की चांदी का सिक्का,10 ग्राम चांदी का सिक्का, 8.91 ग्राम सोने की नोज पिन 69 पीस, 10. 52 ग्राम सोने का नथिया 38 पीस, 10.38 ग्राम सोने का कनबाली छोटा बड़ा, 6.94 ग्राम सोने का लॉकेट 8 पीस आदि शामिल है।


टीम में ये थे शामिल...

मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक सिद्धू मुर्मू आदि की टीम बनाई गई थी

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.