Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 12:32 PM (IST)
बिलासपुर : जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महीने पहले घर से भागी नाबालिग अपनी सहेली के घर पहुंची थी, जहां उसे सहेली और उसकी मां ने सहारा देने के बहाने देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस ने पीड़िता को रायगढ़ से छुड़ाकर सुरक्षित स्वजन के हवाले कर दिया है और मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आठ अगस्त को नाबालिग घर से नाराज होकर निकली थी। वह सहेली के घर लिंगियाडीह पहुंची, जहां उसकी मां कालिका तिवारी (32) ने उसे शराब पिलाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इसमें दलाल विक्की भोजवानी (40) भी शामिल था, जो ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन कमरे में बंद रखा जाता था और अलग-अलग लोगों को सौंपा जाता था। यहां तक कि उसे रायगढ़ भी ले जाया गया था।
नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने सहेली, उसकी मां और दलाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विक्की भोजवानी पहले भी देह व्यापार में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने उसके मोबाइल और कॉल डिटेल जब्त कर लिए हैं, जिससे इस गिरोह से जुड़े और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस ने साफ कहा है कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.