Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 15:18 PM (IST)
बोकारो : अवैध वेतन निकासी और बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने कार्रवाई करते हुए बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि पहले से गिरफ्तार मुख्य लेखापाल कौशल कुमार पांडेय के बैंक खाते से भंडारी के खाते में करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया।
सीआईडी की छानबीन में यह भी स्पष्ट हुआ है कि कौशल पांडेय और अशोक भंडारी के बीच घनिष्ठ संबंध थे। दोनों के बीच हुए बड़े पैमाने पर लेन-देन से इस घोटाले में गहरे आर्थिक गठजोड़ की पुष्टि होती है। जांच में यह भी सामने आया है कि सरकारी राशि के गबन के लिए कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया।
जांच एजेंसी के अनुसार, वर्ष 2020 से अब तक बोकारो ट्रेजरी से 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी की गई है, जिसे विभिन्न खातों के माध्यम से अंजाम दिया गया। एएसआई अशोक भंडारी पर आरोप है कि वह इस पूरे घोटाले में सक्रिय रूप से शामिल था और अवैध निकासी की प्रक्रिया में सहयोग कर रहा था. मामले के उजागर होने के बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। सीआईडी अब इस घोटाले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और पैसों के नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.