Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 14:16 PM (IST)
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह के पास सुवर्णरेखा नदी में शुक्रवार देर रात नाव पलटने से दो युवकों के लापता होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे के बाद से अमित कुमार उर्फ गजनी और अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार का कोई पता नहीं चल पाया है। दोनों के तेज नदी प्रवाह में बह जाने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अक्सर सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने जाते थे और तैराकी जानते थे। शुक्रवार देर रात वे छोटी नाव से नदी में गए थे। इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और दोनों युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और दोनों युवकों के परिजन नदी तट पर पहुंच गए। इसके बाद लापता युवकों की तलाश शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों की नाव लुआबासा के पास झाड़ियों में फंसी हुई मिली है। वहीं, बचाव टीमें नदी में उनकी तलाश में जुटी हुई हैं. हादसे के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटी है और परिजन अपनों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। सुवर्णरेखा नदी के तेज बहाव को देखते हुए यह हादसा नदी में सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.