रतन टाटा की पुण्यतिथि पर ‘हिन्द एकता’ की ओर से रक्तदान शिविर, 71 यूनिट रक्त एकत्रित


Publish Date: Fri, 10 Oct 2025 09:58 AM (IST)


 

जमशेदपुर : देश के औद्योगिक पितामह स्वर्गीय रतन टाटा की पहली पुण्यतिथि पर हिन्द एकता सामाजिक संस्था की ओर से गुरुवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 71 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता एवं हिन्द एकता संगठन के प्रमुख सिमरन सिंह भाटिया ने किया। मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रसाद, जदयू के युवा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता शिंदे सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रक्तदान सबसे पुनीत कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है। वहीं झामुमो प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि स्वर्गीय रतन टाटा राष्ट्र निर्माण और औद्योगिक विकास के प्रतीक रहे हैं। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित कर हिन्द एकता संगठन ने समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

रक्तदान शिविर की सफलता में जमशेदपुर ब्लड बैंक की डॉक्टर और टेक्निकल टीम, जीशान व रवि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सिमरन सिंह भाटिया ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.