भाजपा नेता झारखंड में घूम रहे लेकिन मणिपुर जाने के लिए उनके पास समय नहीं : कल्पना सोरेन


Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 08:38 AM (IST)


 

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता झारखंड में घूम रहे हैं लेकिन उनके पास मणिपुर जाने और वहां आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हो रहे ‘‘अत्याचार’’ को देखने के लिए समय नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की पिछली ‘डबल इंजन’ सरकार ने दोगुनी ताकत से राज्य को पीछे धकेल दिया. कल्पना ने कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य में घूम रहे हैं, जो सत्ता से दूर होने की उनकी बेचैनी को दर्शाता है. वे राज्य में घूम रहे हैं लेकिन उनके पास मणिपुर जाकर वहां आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को देखने का समय नहीं है. कल्पना ने पाकुड़ और गिरिडीह सहित कई स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया।


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के लोगों के अधिकार छीनना चाहती है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने आरोप लगाया, “प्रदेश में भाजपा की पिछली ‘डबल इंजन’ सरकार ने राज्य को दोगुनी ताकत के साथ पीछे धकेल दिया. भाजपा की पिछली सरकार में हजारों स्कूल बंद कर दिए गए, जिससे बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए और करीब 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए गए. उन्होंने दावा किया कि झामुमो नीत सरकार ने लोगों को उनके अधिकार दिए और उत्कृष्ट विद्यालय शुरू किए, जहां बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के समान शिक्षा दी जा रही है. कल्पना ने कहा, “हम मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं. दिसंबर से इस योजना के तहत राशि मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी जाएगी.” उन्होंने कहा कि हम (झामुमो) पिछड़े वर्गों को आरक्षण देना चाहते हैं, 1932 आधारित स्थानीय नीति और आदिवासी सरना धार्मिक संहिता लागू करना चाहते हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.