बीजेपी नेता ने की तल्ख टिप्पणी... राहुल गांधी को बताया नमक हराम


Publish Date: Fri, 20 Sep 2024 07:57 AM (IST)


 

पटना : बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने राहुल गांधी को 'नमक हराम' करार दिया। दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी से ज्‍यादा गंदा इंसान दुनिया में कोई नहीं है। वह नमक हराम हैं, देश का नमक खाकर विदेश की धरती पर जाकर भारत का विरोध और देश विरोधी बात करते हैं। इससे शर्मनाक कुछ हो ही नहीं सकता। Dilip Jaiswal उन्होंने कहा कि यह लेटर वार क्या करेंगे, पहले देश का वार तो रुकवाएं। बाहर जाकर देश के खिलाफ वार कर रहे हैं और यहां लेटर वार कर रहे हैं। देश के ऊपर प्रहार करना बंद करें और देश विरोधी गतिविधियों को बंद करें। चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी हों, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इससे पहले भी दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी की ओर से अमेरिका में दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत की जनता धीरे-धीरे राहुल गांधी से नफरत करने लगी है। वह विदेश में जाकर के भारत को बदनाम करते हैं। भारत की जनता इसको कभी भी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा था कि देश से जुड़े मुद्दे के बारे में विदेश में जाकर बोलना सही नहीं है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। विदेश में देश की सुरक्षा को आघात पहुंचाने वाले विषयों पर बोलने से बचना चाहिए।



आपको बताते चलें, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीते दिनों विदेश में कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिसके बाद से भारतीय राजनीति में हलचल मची है। राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयान पर एनडीए में शामिल के तमाम दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी भारत की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने कहा है कि वह देश के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर आवाज उठा रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.