Publish Date: Mon, 28 Oct 2024 08:33 AM (IST)
जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों के साथ पूरे उत्साह के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पूर्णिमा साहू ने पांडेय मैदान बारीडीह, पोस्ट ऑफिस मैदान, बिरसानगर डूंगरीटोला, गोलमुरी खालसा बस्ती, साकची नेहरू कॉलोनी एवं मूसा सिंह बागान, 10 नंबर हरिजन बस्ती, केबल टाउन हरिजन बस्ती, लाल भट्टा के बिरसा मुंडा क्लब, भालूबासा हरिजन बस्ती, कालिंदी बस्ती सीतारामडेरा, बाउरी बस्ती भुइयांडीह, बिरसानगर गुरुद्वारा, विश्वकर्मा समाज बाराद्वारी और गणिनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी समेत कई अन्य बस्ती क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
वहीं, पूर्णिमा साहू ने लोगों से मिलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर वे क्षेत्र के विकास के कार्यों को प्राथमिकता देंगी और ठप पड़े विकास कार्यों और जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगी। वहीं, लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे और लोगों के बीच भाजपा का संदेश पहुँचाते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया और क्षेत्र में एक नई विकास यात्रा शुरू करने का संकल्प दोहराया।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.