BIHAR : 2 हजार से भी ज्यादा सांपों की जिंदगी बचाने वाले सांपों के मसीहा को सांप ने ही मार डाला, जानिए आखिर कैसे


Publish Date: Sat, 03 May 2025 09:57 AM (IST)


 

बिहार : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसही भिंडी वार्ड-3 निवासी 35 वर्षीय जय कुमार सहनी की गुरुवार को एक विषैले सांप के काटने से मौत हो गई. जय कुमार सहनी पिछले पांच वर्षों से सांपों का रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने का काम कर रहे थे. उन्हें जिलेभर में ‘सांपों का मसीहा’ कहा जाता था. सोशल मीडिया पर उनके की तरफ से सांप पकड़ने के वीडियो काफी चर्चित रहते थे।

बताया जाता है कि उन्होंने अब तक 2000 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया था और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा था. गुरूवार को उन्हें दोपहर में पास के गांव से फोन आया, जहां एक विषैला सांप देखा गया था. जय तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू की कोशिश करने लगे. इसी दौरान सांप ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया।


घटना के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जब तक जय कुमार सहनी को अस्पताल लाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी. जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. जय की मौत की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई. लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।


बता दें कि जय कुमार सहनी की शादी 13 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं. परिवार में उनके अलावा एक छोटा भाई भी है, जो सेना में कार्यरत है. जय के पिता शिवलगन सहनी ने बताया कि जय को बचपन से ही जानवरों से लगाव था और उसने बिना किसी ट्रेनिंग के यह काम सीखा था. वह घंटों सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के काम में लगा रहता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज होता तो उनकी जान बच सकती थी. मोरवा प्रखंड के गुनाई वसही गांव में रेस्क्यू के दौरान उन्हें सांप ने काटा था, लेकिन इलाज में देरी हो गई. ताजपुर थाना अध्यक्ष सनी कुमार मौसम ने कहा कि अब तक घटना की लिखित सूचना नहीं मिली है. जैसे ही सूचना प्राप्त होगी, मामले में कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.