BIHAR-BREAKING : चर्चा में महिला मुखिया... गांव के ही युवक से रचाई तीसरी शादी.. हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा... पूरा माजरा जानकर आप भी रह जाएंगे दंड...


Publish Date: Sun, 08 Sep 2024 18:59 PM (IST)


 

मधेपुरा : मधेपुरा के बिहारीगंज से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा पंचायत की वर्तमान मुखिया सुनीता देवी ने गांव के ही एक युवक से शादी कर ली. इसको लेकर शेखपुरा स्थित युवक के घर पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जानकारी के अनुसार मुखिया सुनीता देवी का गांव के ही वार्ड-10 निवासी शशिभूषण मेहता के 25 वर्षीय बेटे नवीन कुमार के साथ करीब दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. कई बार पहले भी दोनों घर से गायब हुए थे. हर बार घर से भागने के दस-पंद्रह दिन बाद वापस लौट आते थे. इस बार भी करीब एक सप्ताह पहले वे दोनों घर से फरार हो गए।


30 अगस्त को उदाकिशुनगंज में दोनों ने सहमति से नोटरी पब्लिक के समक्ष शादी कर ली. शुक्रवार को दोनों के वापस लौटने पर युवक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने इस शादी का विरोध करना शुरू दिया. लोगों का कहना था कि मुखिया तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें ऐसी प्रतिनिधि नहीं चाहिए, जो पूरे समाज को कलंकित कर दें. दर्जनों महिलाएं हाथ में लाठी-डंडा लिए मुखिया को बाहर निकालने की जिद पर अड़ी थीं. उनका आरोप था कि मुखिया द्वारा उनलोगों से इंदिरा आवास योजना दिलाने के नाम पर दस-दस हजार रुपये लिये गए हैं. उसे वापस करें तथा तुरंत मुखिया को पद से हटाया जाए।



सूचना पाकर थानाध्यक्ष अमित रंजन तथा सीओ अविनाश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया. युवक नवीन कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में मुखिया की मां उपेन्द्र ऋषिदेव की पत्नी जंगली देवी ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी वर्ष 2013 में पूर्णिया जिला के बेला पेमो में एक स्वजातीय युवक से करवाया गया था. कुछ दिन बाद वह मायके आई फिर वापस नहीं लौटी. पुनः शेखपुरा गांव के ही रामधीन साह के पुत्र संजय साह से प्रेम-प्रसंग में पड़कर वह घर से भागकर उसने 2014 में उससे कोर्ट में शादी कर ली।


मां ने बताया कि उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय बीत रहा है. उसके दो पुत्र कृष्ण कुमार 7 वर्ष और प्रेम कुमार 4 वर्ष का हैं. उन्होंने बताया कि इस बार मुखिया का चुनाव जीतने के बाद सुनीता देवी का संपर्क वार्ड-8 के वार्ड सचिव नवीन कुमार से हुआ. इस दौरान दोनों का प्रेम-प्रसंग चलने लगा. एक सप्ताह पहले अपने पति और एक बच्चे को छोड़ कर वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई. लोगों समझाने पर भी वह किसी का बात नहीं मानी. इस घटनाक्रम से शेखपुरा पंचायत के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने बताया कि विगत करीब ढाई वर्षों से पंचायत में विकास कार्य नहीं के बराबर किया गया. ऊपर से इस तरह के कार्य से विकास तो ठप हो ही गया. साथ ही समाज में इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है।


लोगों ने मुखिया को पद से मुक्त करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि या तो मुखिया अपना इस्तीफा दें या विभाग उचित कदम उठाते हुए इसे पदमुक्त किया जाए. मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि मेरे पति मुझे बार-बार मारपीट करते थे. प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया जाता था. इसलिए मैंने अपने मर्जी से इस युवक से शादी की है. अब मैं इसी के साथ रहूंगी. वहीं मुखिया के पूर्व पति संजय कुमार साह ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी से कभी भी मारपीट नहीं की है.लेकिन उस लड़के से बातचीत करने को मना करने पर कहासुनी हो जाती थी. पंचायत के विकास कार्य में भी सहयोग नहीं करती थी।. बिना तालाक के उसने फिर शादी कैसे की. यह भी बड़ा सवाल है. उसका कॉल डिटेल निकाला जाए, सबकुछ साफ हो जाएगा. उसके इस कृत्य से पूरा पंचायत में विकास कार्य भी अवरूद्ध हुआ।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.