BIHAR-BREAKING : पढ़िए हुस्न के मायाजाल..! के झांसे में कैसे आए BJP नेता... नई नवेली दुल्हन निकली लुटेरी.. बीजेपी नेता और पति को लगाया लाखों का चूना... फिर भागकर रचाई दूसरी शादी....


Publish Date: Thu, 12 Dec 2024 09:59 AM (IST)


 

किशनगंज : बिहार के किशनगंज में एक बीजेपी नेता राकेश कुमार गुप्ता की नई नवेली दुल्हन ईशा मोदक शादी के बाद लाखों रुपये और गहने लेकर फरार हो गई है। राकेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना 10 दिसंबर 2024 को सामने आई जब राकेश ने किशनगंज एसपी से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने 7 दिसंबर को आदर्श थाना में भी शिकायत दर्ज कराई थी।


6 दिसंबर से लापता है ईशा.....

राकेश का आरोप है कि ईशा ने उन्हें और उनके परिवार को धोखा दिया है और पहले भी एक और युवक के साथ ऐसा कर चुकी है। वहीं, ईशा की मां ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि राकेश और ईशा की सिर्फ सगाई हुई थी, शादी नहीं। उन्होंने रुपये लेने की बात से भी इनकार किया है। ईशा 6 दिसंबर को सिलीगुड़ी डॉक्टर को दिखाने गई थी और उसके बाद से लापता है।


19 अप्रैल को कोर्ट में की थी शादी.....



किशनगंज के धर्मगंज निवासी और बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्र प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता (35 वर्ष) ने बताया कि उन्होंने इसी साल 19 अप्रैल को कोर्ट में ईशा मोदक (23 वर्ष) से शादी की थी। बाद में मंदिर में भी शादी की रस्में पूरी की गईं। 10 मई को शादी की पार्टी भी दी गई। राकेश का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ईशा अपने घर चली गई। वह कभी-कभी आती थी, लेकिन उसकी मां उसे रोक देती थी। ईशा की मां कहती थी कि राकेश का घर टीन का बना है, पक्का घर बनवाने के बाद ही ईशा को रहने देंगी।


कई बार ईशा के परिवार को दिए पैसे.....


राकेश ने बताया कि उन्होंने कई बार ईशा के परिवार को पैसे दिए। जमीन खरीदने के लिए भी पैसे दिए थे। 3 दिसंबर को उन्होंने ईशा को उसके मायके में पांच लाख रुपये दिए थे। ये पैसे उनके व्यापारिक साझेदार राहुल को देने थे। लेकिन पैसे लेकर ईशा गायब हो गई। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। उसके परिवार वाले भी कुछ नहीं बता रहे हैं।


ईशा और उसके परिवार को दे चुके हैं 30 लाख से अधिक
राकेश का दावा है कि उन्होंने अब तक ईशा और उसके परिवार को 30 से 35 लाख रुपये और गहने दे चुके हैं। ईशा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। ईशा का घर गंगा बाबू चौक पर है, जो राकेश के घर से बहुत दूर नहीं है। राकेश ने बताया कि अभी वे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्र के प्रभारी भी हैं।


राकेश ने ईशा और उसके परिवार पर एक और युवक को ठगने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बंगाल के एक युवक को उसने 9 महीने तक ठगा, लेकिन उससे शादी नहीं की। राकेश ने कहा कि अब उन्हें पता चला है कि ईशा ने किसी और से शादी कर ली है। उसकी तस्वीर भी उन्होंने दिखाई। राकेश ने कहा कि एसपी से मिलने के बाद उन्होंने दो दिन का वक्त मांगा है।


ईशा की मां ने राकेश के आरोपों से किया इनकार.....


दूसरी तरफ, ईशा की मां का कहना है कि राकेश से ईशा की शादी नहीं हुई थी, सिर्फ सगाई हुई थी। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को ईशा डॉक्टर को दिखाने सिलीगुड़ी गई थी। वहां से वापस आने के बाद वह घर पर नहीं मिली। ईशा की मां ने राकेश से रुपये लेने की बात से भी इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ईशा और उसके परिवार पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.