BIHAR-BREAKING : सिवान में एसपी आवास के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो घायल, एक की हालत गंभीर, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sun, 22 Jun 2025 12:33 PM (IST)


 

बिहार/सिवान : बिहार में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिवान से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एसपी आवास से महज 5 कदम की दूरी पर एक युवक को दौड़ाकर गोली मार दी। इस सनसनीखेज वारदात में दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

गोपालगंज मोड़ के पास ताबड़तोड़ फायरिंग......

घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, गोपालगंज मोड़ के पास एक युवक घर लौट रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, एक अन्य भी घायल.....


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने पीड़ित को पहले घेरा और फिर उसे दौड़ाते हुए कई गोलियां मारीं। इस हमले में घायल युवक की पहचान खुरमाबाद निवासी कुंदन कुमार चौहान के रूप में हुई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ है, जिसका नाम अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।


गंभीर रूप से घायल को किया गया पटना रेफर.....


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल कुंदन को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे सीने और जांघ में गोली लगी है।

सुरक्षा पर उठे सवाल, एसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर .....


घटनास्थल की संवेदनशीलता को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यह हमला एसपी आवास से महज कुछ कदम की दूरी पर हुआ है। इससे स्पष्ट है कि अपराधियों को कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है।


पुलिस कर रही जांच......


घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सिवान थाना की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की तलाश में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.