Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 09:57 AM (IST)
जमशेदपुर : सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी के मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में कथित रूप से साजिश रचने वाले चार आरोपियों मनोज सरकार, दीपू ओझा, शंकर मुंडा और टीटू शर्मा को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले आई है। चारों से फिलहाल बिष्टुपुर और सोनारी थाना में अलग-अलग पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर से फरार होने के बाद चारों आरोपी छत्तीसगढ़ की ओर भागे थे। रायपुर के टोल प्लाजा के पास पुलिस ने उन्हें दो वाहनों के साथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद रायपुर पुलिस ने सभी से प्रारंभिक पूछताछ की और इसके बाद उन्हें जमशेदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
जमीन कारोबार में बढ़ते हस्तक्षेप को लेकर साजिश का आरोप.......
प्रारंभिक पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों पर डोमिनिक सेमसन को निशाना बनाकर फायरिंग की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि रेलवे समेत अन्य जमीन से जुड़े कारोबार में डोमिनिक सेमसन की बढ़ती सक्रियता को लेकर विवाद के कारण इस वारदात की साजिश रची गई थी. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पुलिस इन जानकारियों का सत्यापन करने के साथ-साथ फायरिंग की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।
पूछताछ में सामने आए साजिशकर्ताओं के नाम.....
पुलिस जांच में डोमिनिक सेमसन से पूछताछ के दौरान कथित साजिशकर्ताओं के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की और आखिरकार रायपुर में उन्हें पकड़ लिया। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की साजिश किसने रची, शूटरों को किसने भेजा और वारदात के पीछे वास्तविक मकसद क्या था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकती है। पुलिस फायरिंग में शामिल अन्य लोगों और मुख्य साजिश के पीछे की कड़ी की भी जांच कर रही है।
शनिवार को रेस्टोरेंट में हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग.......
गौरतलब है कि शनिवार को सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में अपराधियों ने गोलीबारी कर चार लोगों को घायल कर दिया था। घायलों में डोमिनिक सेमसन, दिलशाद, रिजवान और सोनारी निवासी कृष्णा चौधरी शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।
फायरिंग की इस घटना के बाद जमशेदपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी थी। अब चार कथित साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से वारदात की पूरी साजिश और फायरिंग करने वालों तक पहुंचने में अहम सुराग मिल सकते हैं।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.