बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत : तीन दिन की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति, आज 28 सितंबर को सामान्य रूप से खुलेंगी बैंक शाखाएं.......


Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 09:50 AM (IST)


 

नई दिल्ली : देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने रविवार, 27 सितंबर की देर रात हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया। इसके साथ ही सोमवार, 28 सितंबर को सरकारी और निजी बैंकों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

हड़ताल को लेकर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच रविवार रात करीब 9:30 बजे महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और लंबे समय से लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बातचीत के बाद यूनियनों ने फिलहाल प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया।

शनिवार की छुट्टी पर बनेगी हाई लेवल कमेटी......

बैंक कर्मचारी लंबे समय से सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं। UFBU के मुताबिक, IBA ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए हाई लेवल कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है। कमेटी शनिवार की छुट्टी से जुड़े विभिन्न विकल्पों पर विचार करेगी और ऐसा समाधान तलाशने की कोशिश करेगी, जिसमें बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों के हितों का भी ध्यान रखा जा सके।

PLI स्कीम में बदलाव की मांग.......

बैठक में बैंक अधिकारियों के लिए लागू परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। UFBU ने स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों से संबंधित PLI व्यवस्था में बदलाव की मांग की है। यूनियन का कहना है कि इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजने से पहले कर्मचारियों की चिंताओं और सुझावों पर उचित चर्चा होनी चाहिए।

लंबित मुद्दों पर जारी रहेगा बातचीत का दौर......

इसके अलावा 8 मार्च 2024 की बातचीत में सामने आए अन्य लंबित मुद्दों पर भी IBA और UFBU के बीच आगे चर्चा जारी रखने पर सहमति बनी है। यानी फिलहाल बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है, लेकिन मांगों को लेकर बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

ग्राहकों के लिए आज बैंकिंग सेवाएं सामान्य.......

हड़ताल स्थगित होने के बाद 28 सितंबर को बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा। ग्राहकों को बैंक बंद रहने या सेवाएं प्रभावित होने की चिंता नहीं रहेगी। शाखाओं में रोज की तरह बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और ग्राहक अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे. फिलहाल राहत जरूर मिली है, लेकिन शनिवार की छुट्टी, PLI स्कीम और अन्य लंबित मांगों पर अंतिम समाधान के लिए IBA और बैंक यूनियनों के बीच आगे की बातचीत अहम होगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.