Publish Date: Tue, 16 Dec 2025 09:56 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इंडो स्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड और उसके कुछ कर्मचारियों पर भारी-भरकम वित्तीय घोटाले का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि लोन उनके नाम से पास हुआ, कुछ रकम उनके खाते में पहुंचा, जबकि लाखों रुपये कंपनी के कर्मचारियों ने आपस में मिलकर हड़प लिए।
पीड़ित का आरोप— नाम मेरा, लोन किसी और के खाते में!.....
पीड़ित के अनुसार, वाहन फाइनेंस और पुराने बकाये के निपटान के नाम पर नया लोन कराया गया। भरोसा दिलाया गया कि पूरी राशि उनके खाते में आएगी, लेकिन कुछ रकम काटकर, कुछ किसी और के खाते में भेज दी गई। जब हिसाब मांगा गया तो टालमटोल, बदसलूकी और गाली-गलौज तक की नौबत आ गई।
कंपनी कर्मचारियों पर मिलीभगत का गंभीर आरोप.....
पीड़ितों का दावा है कि यह सब कंपनी के ब्रांच स्तर पर कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ। आरोप है कि बाकी बची भारी रकम कर्मचारियों ने डकार ली। जब कार्यालय जाकर बातचीत की गई तो जवाब मिला— “जो दोषी थे, उन्हें कंपनी से हटा दिया गया है।” लेकिन पीड़ितों को आज तक उनकी रकम नहीं मिली।
आर्थिक तबाही की कगार पर पीड़ित परिवार......
रकम नहीं मिलने के कारण पीड़ित समय पर किस्तें नहीं भर पाए, बाजार से लिया गया कर्ज भी नहीं चुका सके। नतीजा यह कि व्यापार चौपट हो गया, घर-परिवार पर संकट गहरा गया और पीड़ित मानसिक व आर्थिक रूप से टूट चुके हैं।
पीड़ितों की गुहार.....
पीड़ितों ने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है—
> “अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।”
सवालों के घेरे में फाइनेंस कंपनी की कार्यप्रणाली....
यह मामला फाइनेंस कंपनियों की जवाबदेही, आंतरिक निगरानी और ग्राहकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब और कैसे कार्रवाई करता है।
खबर पर अपडेट जारी रहेगा…...
यदि आप भी ऐसे किसी मामले के शिकार हैं, तो अपनी बात हमारे साथ साझा करें।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.