आजादनगर में गांजा के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार..... घर से चल रहा था गांजा पैकिंग और सप्लाई का कारोबार, 3.680 किलो गांजा और 1299 पुड़िया बरामद.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 10:41 AM (IST)


 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के वारिश कॉलोनी स्थित बेहरा बगान में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस की विशेष टीम ने रोड नंबर-04 स्थित एक मकान में छापेमारी कर 3.680 किलोग्राम गांजा, गांजा से भरी 1299 तैयार पुड़िया, 6,590 रुपये नकद और दो क्यूआर कोड स्कैनर बरामद किए हैं। इसके अलावा गांजा पैक करने में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक रैपर और एक ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया गया है. मामले में पुलिस ने महिला बिनीता तिर्की और अब्दुल शकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों कथित तौर पर घर से ही गांजे की पैकिंग कर शहर के विभिन्न इलाकों में इसकी आपूर्ति करते थे।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी.....

शुक्रवार को मामले का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी ललित मीना ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारिश कॉलोनी स्थित एक मकान में भारी मात्रा में गांजा रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने रोड नंबर-04, बेहरा बगान स्थित मकान में छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान अलग-अलग कमरों से गांजे की तैयार पुड़िया, गांजा, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए।

कैश के साथ QR कोड से लेते थे भुगतान.....

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गांजा बिक्री के बदले वे नकद के अलावा डिजिटल पेमेंट भी स्वीकार करते थे। इसके लिए मकान में दो क्यूआर कोड स्कैनर लगाए गए थे. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गांजा रांची जिले के बुंडू निवासी धोनी नामक व्यक्ति से मंगवाते थे। इसके बाद गांजे को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर आजादनगर, कपाली, मानगो और आसपास के इलाकों में कथित तौर पर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

मुख्य सप्लायर की तलाश तेज.....

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मामले के कथित मुख्य सप्लायर बुंडू निवासी धोनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हैं तथा शहर में गांजे की सप्लाई का यह कारोबार कब से संचालित किया जा रहा था।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी.....

कार्रवाई में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, महिला एसआई कविता, एसआई मनीष कुमार राय, दीपक कुमार ठाकुर, पवन कुमार, जफर अंसारी समेत आजादनगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.