Publish Date: Tue, 21 Jan 2025 14:42 PM (IST)
शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ ने सोमवार देर रात कग्गा गैंग के चार कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर बदमाशों की कार को घेरने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने 30 राउंड फायरिंग करते हुए चार बदमाशों को ढेर कर दिया।
इंस्पेक्टर सुनील गंभीर रूप से घायल
मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील को तीन गोलियां लगीं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर सुनील 25 वर्षों से एसटीएफ में कार्यरत हैं और ददुआ व ठोकिया गैंग के खिलाफ बड़े ऑपरेशनों का हिस्सा रह चुके हैं।
मारे गए बदमाशों की पहचान
मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों में सहारनपुर के 1 लाख के इनामी अरशद, सोनीपत के मंजीत और करनाल के सतीश शामिल हैं। चौथे बदमाश की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। अरशद पर हत्या और लूट के 17 मामले दर्ज थे, जबकि मंजीत पैरोल पर फरार था।
ऑपरेशन की पूरी कार्रवाई
एसटीएफ एएसपी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार, बदमाशों की कार का पीछा करते हुए एसटीएफ टीम ने उसे घेरा। बदमाशों ने कार से ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में तीन बदमाशों को कार में ही ढेर कर दिया गया, जबकि चौथा बदमाश कुछ दूरी पर मारा गया।
पिछले 15 वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई
यह मुठभेड़ पिछले 15 वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। कग्गा गैंग, जिसे पहले मुकीम काला चलाता था, पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खौफ फैलाने का आरोप था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंग ने झिझाना की बिडोली चौकी पर एक सिपाही की हत्या जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया था।
इंस्पेक्टर सुनील की स्थिति नाजुक बनी हुई है, और पुलिस महकमा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहा है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.