BIG BREAKING : गोविंदपुर में स्कूल बस का कहर, 7 वर्षीय मासूम की मौके पर मौ*त.... तेज रफ्तार S.D. पब्लिक स्कूल बस ने पिता-पुत्र-पुत्री समेत चार को कुचला, 11 वर्षीय बेटा और पिता सहित एक अन्य का टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज.


Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 15:39 PM (IST)


 

हादसे के बाद आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग...अन्ना चौक के पास सड़क जाम

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक तेज रफ्तार S.D. पब्लिक स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम बच्ची आरोही कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता रिशु कुमार, 11 वर्षीय भाई रियांश कुमार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि रिशु कुमार अपनी 7 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी और 11 वर्षीय बेटे रियांश कुमार के साथ कार वॉश कराने के लिए निकले थे। इसी दौरान अन्ना चौक के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि आरोही ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। रिशु कुमार और उनके बेटे रियांश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है।

हादसे के बाद भड़का आक्रोश, सड़क जाम.....

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मासूम बच्ची की मौत से लोगों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताते हुए मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. घटना के बाद गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के कारणों और स्कूल बस की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

एक मासूम की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर शहर की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार कब थमेगी और मासूमों की जिंदगी कब सुरक्षित होगी?

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.