BIG-BREAKING-NEWS : धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन हादसा, 9 मजदूरों की मौत की खबर, विधायक सरयू राय ने देर रात अपने ट्विटर अकाउंट से घटना को किया पोस्ट, शवों को ठिकाने लगाने में लगे प्रभावशाली व अन्य


Publish Date: Wed, 23 Jul 2025 09:36 AM (IST)


 

धनबाद : धनबाद के बाघमारा क्षेत्र के जमुनिया में अवैध खनन की बड़ी घटना की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि खनन की चाल धंसने से देर रात 9 मजदूरों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अवैध खनन माफिया शवों को ठिकाने लगाने में जुटे हैं। इस हादसे की जानकारी पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट में बताया कि उन्होंने घटना की सूचना धनबाद के एसएसपी को दे दी है। सरयू राय ने आरोप लगाया कि चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में अवैध खनन करवा रहा था. यह घटना न सिर्फ अवैध खनन के गहरे नेटवर्क को उजागर करती है बल्कि मजदूरों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.