BIG-BREAKING-NEWS : नए साल यानि 1 जनवरी 2025 से इस शहर में भिखारियों को भीख देने पर लगेगा जुर्माना... दर्ज होगी FIR... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 18 Dec 2024 10:05 AM (IST)


 

भीख देना अपराध माना जाता है। लेकिन भीख मांगने वाले देश के अधिकांश स्थानों पर मिल जाते हैं। लेकिन अब कुछ शहरों में इसके लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में इस तरह का कानून 1 जनवरी, 2025 से लागू हो रहा है। इंदौर प्रशासन ने शहर में भीख मांगने और देने की समस्या पर सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।

1 जनवरी से शहर में भीख देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह घोषणा इंदौर कलेक्टर ने की, जिन्होंने इसे एक सामाजिक सुधार का कदम बताया। उन्होंने इंदौरवासियों से अपील की कि वे किसी भी व्यक्ति को भीख न दें, क्योंकि ऐसा करना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह पाप में भागीदार बनने जैसा है।

कलेक्टर ने बताया कि हाल ही में प्रशासन ने शहर में सक्रिय भीख मंगवाने वाले कई गिरोहों का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों का शोषण करते हैं और उन्हें मजबूर करके भीख मंगवाने का काम कराते हैं। यह न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, और बल्कि समाज में असमंजस और अपराध को बढ़ावा देता है।

भीख मंगवाने का अवैध नेटवर्क.....


इन गिरोहों का नेटवर्क बेहद संगठित है, जो बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को जबरन भीख मंगवाने के लिए इस्तेमाल करता है। कई मामलों में ये लोग पीड़ितों को उनके घरों से उठाकर या धोखे से फंसाकर इस काम में धकेल देते हैं। कलेक्टर ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में भीख न दें। ऐसा करने से न केवल अवैध गिरोहों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी जाता है. प्रशासन ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए कई सरकारी और गैर-सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनके जरिए सही तरीके से सहायता पहुंचाई जा सकती है।


जरूरतमंदों के लिए योजनाओं का सहारा लें.....


इंदौर प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शहर में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए कई पुनर्वास और सहायता योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत बेघर और गरीब लोगों को आश्रय, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए इन योजनाओं का सहारा लें, न कि भीख देकर। भीख मांगने और मंगवाने को रोकने के लिए प्रशासन शहर में जागरूकता अभियान भी चला रहा है। इसके तहत पोस्टर, होर्डिंग और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी दी जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.